CM फ्लाइंग व CWC की टीम ने फरीदाबाद में नाबालिग की शादी रुकवाई, पंडित व दूल्हे राजा पहुंचे हवालात

4/17/2023 8:10:57 PM

फरीदाबाद (अनिल राठी) : जिले के राजीव कॉलोनी में दुल्हन लेने आया दूल्हा हवालात में पहुंच गया। मिली जानकारी के अनुसार एक घर के अंदर मंडप सज कर तैयार हो चुका था। जबकि दूल्हा भी सेहरा बांध कर बारात के संग दुल्हन लेने उसके घर पहुंच चुका था। लेकिन जैसे ही दुल्हन और दूल्हे के साथ फेरे होते बीच में मुख्यमंत्री उड़न दस्ते और सीडब्लयूसी की टीम ने दस्तक दी और इस शादी को रुकवा दिया। बताया जा रहा है कि इस लड़की की शादी की जा रही थी वह लड़की नाबालिग है, जो कि कानूनन अपराध है। लिहाजा पुलिस ने शादी करने आए दूल्ह, शादी करवाने पहुंचे पंडित व महिला को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

इससे पहले भी कर चुका नाबालिग लड़कियों की शादी

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के एसीपी राजेश चेची की माने तो लड़की के पिता ने पहले भी दो लड़कियों की नाबालिक उम्र में ही शादी कर दी थी। जिसका खामियाजा अभी तक वो लड़कियां भुगत रही हैं जिसमें से एक लड़की की उम्र तो 15 साल बताई जा रही है। उसकी अब एक 3 महीने की बच्ची भी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

Content Editor

Mohammad Kumail