CM फ्लाइंग ने दूसरे के नाम पर होमगार्ड की नौकरी कर रहे युवक को दबोचा

7/14/2022 8:41:54 AM

भिवानी: सी.एम. फ्लाइंग रोहतक ने गांव प्रह्लादगढ़ के समीप छापेमारी कर किसी दूसरे के नाम पर होमगार्ड की नौकरी कर रहे एक युवक को काबू किया है। सी.एम. फ्लाइंग ने आरोपी को सदर थाना पुलिस के हवाले कर दिया है, जिसने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

सी.एम. फ्लाइंग रोहतक के डी.एस.पी. संदीप गुलिया, निरीक्षक श्रीभगवान व दादरी जिले के डी.आई. सी.आई.डी. जलधीर ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर गांव प्रह्लादगढ़ के पास पुलिस की राइडर नंबर-11 पर ड्यूटी कर रहे होमगार्ड जवान को काबू किया। दादरी जिले के डी.आई. सी.आई.डी. जलधीर ने बताया कि कस्बा बवानीखेड़ा निवासी प्रवीण करीब 2-अढ़ाई साल से सदर थाना में भिवानी के बावड़ी गेट निवासी अमित के नाम से होमगार्ड की नौकरी कर रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

 

Content Writer

Isha