एक्शन में सीएम फ्लाइंग, दो ईंट भट्टों को किया सील, अवैध रूप से चल रहा था काम

5/11/2022 10:18:19 PM

रेवाड़ी(महेंद्र): इन दिनों सीएम फ्लाइंग एक्शन मोड में नजर आ रही है और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में टीम ने रेवाड़ी में ईंट भट्टों पर छापा मारा। मौके पर दो ईंट भट्‌ठे अवैध रूप से संचालित पाए गए। जिसके बाद ईंट भट्‌ठों को सील कर दिया गया है। साथ ही भट्‌ठा संचालकों के खिलाफ बावल थाना में केस भी दर्ज किया गया है।

दरअसल, मुख्यमंत्री उड़न दस्ते को गुप्त सूचना मिली थी कि रेवाड़ी जिले के कस्बा बावल के गांव रसियावास में संचालित भृर्तहरि ब्रिक्स कंपनी भट्‌ठा और चौधरी मातादीन भट्‌ठा कंपनी दोनों ही अवैध रूप से चल रहे है। सूचना के बाद टीम मौके पर पहुंची औऱ दोनों भट्टों को सील किया।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Vivek Rai