सीएम फ्लाइंग से बचके, अब इस गलत काम का किया भंडाफोड़

3/24/2022 11:01:14 AM

यमुनानगर(सुरेंद्र): इन दिनों सीएम फ्लाइंग एक्टिव मोड में नजर आ रही है और नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में यमुनानगर के कलानौर बार्डर पर देर रात यूरिया खाद से भरे एक ट्रैक्टर ट्राली को सीएम फलाइंग और कषि विभाग ने पकड़ा है। दरअसल, यह खाद अवैध रूप से उत्तर प्रदेश से लाने के बाद यमुनानगर की प्लाई फैक्ट्रियों में सप्लाई किया जाना था।

यूरिया खाद का एक बैग 280 रू तक आता है लेकिन डबल रेट में खाद माफिया प्लाई फैक्ट्रियों में सप्लाई करता है। ऐसे ही एक ट्रैक्टर ट्राली के यमुनानगर में आने की सूचना सीएम फलाइंग को लगी जिसके बाद टीम ने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ कार्रवाई की। हालांकि, इस खाद से पीछे कौन था जो उत्तर प्रदेश से यमुनानगर में धड़ल्ले से खाद का काला कारोबार कर रहा था उसको लेकर जांच की जा रही है।


 

Content Writer

Vivek Rai