नगर निगम यमुनानगर कार्यालय में सीएम फ्लाइंग की छापेमारी,स्टाफ में मची खलबली

5/20/2023 9:38:44 AM

यमुनानगर :  नगर निगम यमुनानगर कार्यालय पर शुक्रवार शाम करीब 4.20 बजे सीएम फ्लाइंग ने अचानक छापेमारी कर दी। इस छापेमारी का पता चलते ही स्टाफ में खलबली मच गई। सीएम फ्लाइंग टीम ने आते ही पहले स्टाफ की हाजिरी और फिर एनडीसी व अन्य कामों की पेंडेंसी जांची। यह कार्रवाई शाम साढ़े छह बजे के बाद भी जारी रही।

टीम में शामिल सब इंस्पेक्टर अनीश कुमार व राजबीर बंचल ने दस्तावेजों की गहनता से जांच कर एनडीसी व अन्य कामों की पेंडेंसी कितने समय से है और किस वजह से है, इस पर अफसरों से जवाब लिए। फाइलों सहित लैपटॉप पर रिकॉर्ड देखा। यह भी जानकारी ली कि नगर निगम क्षेत्र में कितनी संपत्तियां हैं। संपत्तियों के नए सर्वे के बाद एनडीसी की कितनी फाइलें पेंडिंग हैं और कितनी आपत्तियां दूर हो चुके हैं। इसके अलावा नगर निगम की अन्य शाखाओं के कामों की भी जानकारी ली। देर शाम साढ़े छह बजे के बाद भी टीम की यह कार्रवाई जारी रही। टीम में एचसी बलबीर व प्रवीन भी शामिल रहे।

Content Writer

Isha