रेवाड़ी में सीएम फ्लाइंग की छापामारी; ढाबे पर अवैध तरीके से पिलाई जा रही थी शराब, संचालक गिरफ्तार

4/24/2024 7:43:34 PM

रेवाड़ी (महेंद्र भारती): हरियाणा में लोकसभा चुनाव चरम सीमा पर हैं ऐसे में सीएम फ्लाइंग भी एक्शन मोड में नजर आ रही है। अवैध चीजों की धर पकड़ करने के लिए सीएम फ्लाइंग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। वहीं रेवाड़ी के कोसली के फौजी ढाबा में सीएम फ्लाइंग ने छापेमारी की। बता दें कि ढाबे में अवैध तरीके से शराब पिलाई जा रही थी।

बता दें कि फैजी ढाबा कोसली झज्जर रोड पर बना हुआ है। ढाबे की कई बार शिकायतें मिल चुकी हैं। जिसके बाद सीएम फ्लाइंग की ओर से यहां छापेमारी की गई। जहां इस बात का खुलासा हुआ की लोगों को अवैध तरीके से शराब पिलाई जा रही थी। जिसके बाद सीएम फ्लाइंग टीम ने फौजी ढाबा के संचालक नवीन को गिरफ्तार कर लिया है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Content Editor

Nitish Jamwal