मुख्यमंत्री उडनदस्ता टीम ने गांव बड़ेलाकी में सरकारी राशन डिपो पर मारा छापा

12/5/2022 9:56:17 PM

नूंह, (ब्यूरो): मुख्यमंत्री उडऩ दस्ते ने गांव बड़ेलाकी में डिपो होल्डर पर छापा मारा। जिसमें स्टॉक में कम राशन व कई अनियमितता पाई गई। जानकारी के अनुसार कई महीनों से डिपो होल्डर परवेज के खिलाफ राशन में गड़बड़ी करने की शिकायतें आ रही थी। सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उडनदस्ता रेवाड़ी की टीम के उप निरीक्षक सचिन कुमार के नेतृत्व में गुप्तचर इकाई नूंह की सूचना पर थाना रोजकामेव में परवेज डिपो होल्डर गावं बडेलाकी व अटैच रोजकामेव के सरकारी राशन डिपो पर छापा मारा।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

छापे के दौरान खाद्य आपूर्ति विभाग नूंह से निरीक्षक इरशाद व गुप्तचर इकाई नूंह से निरीक्षक राजकुमार ने राशन डिपो पर गेंहू व अन्य सामान का स्टॉक चैक किया गया। चैकिंग के दौरान पी.ओ.एस मशीन के रिकॉर्ड अनुसार 321 क्विंटल गेंहू, 26 क्विंटल बाजरा, 3.12 क्विंटल चीनी कम पाई गई व डिपो स्थल पर ओपीएच/बीपीएल/एएवाई लाभार्थियों की सूची व पी.एम.जी.के.वाई स्कीम का बैनर व टोल फ्री नम्बर भी अंकित नहीं मिला। जिस पर खाद्य आपूर्ति विभाग नूंह के निरीक्षक इरशाद ने डिपो होल्डर परवेज निवासी बडेलाकी थाना रोजकामेव के खिलाफ आगामी कार्यवाही हेतु एक लिखित शिकायत थाना रोजकामेव में दी है।

Content Writer

Pawan Kumar Sethi