सी.एम. फ्लाइंग ने मकान में छापेमारी, बरामद किए 58 सिलैंडर

12/17/2020 10:40:11 AM

जींद : सी.एम. फ्लाइंग ने बुधवार देर शाम को भिवानी रोड रेलवे फाटक के निकट छापेमारी कर एक मकान से अवैध भंडारण किए 58 घरेलू तथा कमर्शियल गैस सिलैंडर बरामद किए हैं। शहर थाना पुलिस ने गैस सिलैंडरों को कब्जे में ले जांच शुरू कर दी है। सी.एम. फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि भिवानी रोड रेलवे फाटक के निकट निशांत घर में बनी दुकान पर गैस चूल्हों का कार्य करता है और मकान के अंदर भी अवैध रूप से गैस सिलैंडरों को बेचता है। 

सी.एम. फ्लाइंग के निरीक्षक कंवर सिंह के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की तो वहां से 58 घरेलू तथा कमर्शियल गैस सिलैंडर बरामद हुए। छापेमारी दौरान खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ए.एफ.एस.ओ. बबीता ढुल के नेतृत्व में विभागीय टीम, माप-तोल विभाग के अधिकारी ईश्वर दत्त शर्मा के अलावा शहर थाना पुलिस मौके पर बनी रहीं। गैस सिलैंडर का भंडारण करने वाला निशांत दस्तावेज दिखाने में नाकाम रहा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ए.एफ.एस.ओ. बबीता ढुल ने बताया कि रिहायशी इलाके में गैस सिलैंडरों का भण्डारण करना सरासर गलत है।

Manisha rana