नगर निगम के दोनों कार्यालयों पर CM फ्लाइंग के रेड, अनुपस्थित मिले सभी अधिकारी और कर्मचारी

7/14/2022 3:23:44 PM

पानीपत(सचिन):  पानीपत नगर निगम में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक सीएम फ्लाइंग करनाल की टीम ने   नगर निगम पर अचानक रेड कर दी। करीब 6 से 7 गाड़ियों में पहुंचे 35 से 40 कर्मचारियों ने निगम के दोनों कार्यालय पर कार्रवाई की। इस दौरान सीएम फ्लाइंग डीएसपी अजीत सिंह ने बताया कि लगातार लोगों की शिकायतें मिल रही थी और भ्रष्टाचार की शिकायतें आ रही थी, जिसके चलते आज निगम के दोनों कार्यालय पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस दौरान ज्यादातर कर्मचारी रेड के दौरान अनुपस्थित मिले डीएसपी ने बताया कि गैरहाजिर कर्मचारियो की एक रिपोर्ट तैयार कर भेजी जाएगी।

इसके बाद टीम ने निगम अधिकारियों से प्रॉपर्टी आईडी, एनडीसी , स्ट्रीट लाइट और अन्य कई विकास कार्यों का डाटा तलब किया। सुबह 9:00 बजे दोनों निगम कार्यालय में पहुंची टीम में से 20 कर्मचारी देवी लाल कंपलेक्स के बाहर बैठे और 20 ने पालिका बाजार निगम कार्यालय में डेरा डाला।

टीम के सदस्यों ने दोनों कार्यों के मेन गेट पर बैठकर हाजिरी चेक की। यहीं से निगम अधिकारियो को पूछताछ के बाद जाने दिया। इसके बाद आने जाने वालों का रिकॉर्ड रजिस्टर में दर्ज करवाया।  बता दें कि पिछले 12 साल में नगर निगम पर सीएम फ्लाइंग करनाल की यह अब तक की सबसे बड़ी रेड है।

Content Writer

Isha