बिना लाइसेंस के चल रही फैक्ट्रियों पर CM फ्लाईंग की टीम ने की छापेमारी, मची अफरा-तफरी

5/9/2022 3:43:46 PM

सोनीपत (सन्नी) : सोनीपत में मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की टीमें लगातार अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए छापेमारी कर रही हैं। आज मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने ओल्ड डीसी रोड पर चल रही बर्फ फैक्टरियों में पहुंची जिसके बाद वहां पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।  टीम ने बर्फ फैक्ट्रियों में काम करने वाले अन्य विभागों के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया और फैक्ट्री की गहनता से जांच की गई। जांच में पाया कि यह फैक्ट्रियां अवैध रूप से चलाई जा रही थी।

खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी डॉ वीरेंद्र गहलावत ने बताया कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के साथ यहां पर छापेमारी कार्रवाई की गई है। दोनों फैक्ट्रियों के मालिक अवैध रूप से यह फैक्ट्री चला रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस पानी से बर्फ बनाई जाती है उसके सैंपल लिए गए हैं। अन्य विभागों के अधिकारी भी यहां पर अपने विभागों से जुड़े कागजात खंगाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग से कोई भी लाइसेंस बर्फ बनाने के लिए नहीं लिया हैं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana