सी.एम. फ्लाइंग ने सिवानी एस.डी.एम. कार्यालय पर मारा छापा

3/25/2021 11:10:51 AM

सिवानी मंडी(पोपली): सी.एम. फ्लाइंग रोहतक ने सिवानी एस.डी.एम. कार्यालय में बुधवार को अपनी छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने यहां 2017 में हुई वाहनों की रजिस्ट्रेशन में गड़बड़ी को लेकर मिली शिकायत के बाद उक्त कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने सिवानी में करीब 6 घंटे तक रजिस्ट्रेशन से संबंधित कागजों को खंगाला और अपनी रिपोर्ट तैयार कर सिवानी पुलिस को सिवानी के तत्कालीन उपमंडल अधिकारी सहित कुल 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की शिकायत दी।

टीम ने इस मामले में अपनी रिपोर्ट तैयार कर सिवानी पुलिस को सौंपी है, जिसमें टीम ने रजिस्ट्रेशन में गड़बड़ी और राजस्व का नुक्सान बताया है। इस बारे में सिवानी के डी.एस.पी. मनोज कुमार ने बताया कि सी.एम. फ्लाइंग रोहतक के सब-इंस्पैक्टर कर्मबीर सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके आधार पर सिवानी के तत्कालीन उपमंडल अधिकारी राजेश कुमार, क्लर्क अमित कु मार, यशपाल व कम्प्यूटर ऑप्रेटर दीपक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Content Writer

Isha