CM फ्लाइंग की बड़ी रेड, नारायणगढ़ नागरिक अस्पताल में रिकॉर्ड और स्टॉक को जांचा, कर्मचारियों में मचा हड़कंप
punjabkesari.in Thursday, May 14, 2026 - 09:50 PM (IST)
नारायणगढ़ (अंशुल वालिया) : अंबाला के नारायणगढ़ नागरिक अस्पताल में आज उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब सीएम फ्लाइंग की टीम ने अचानक अस्पताल में छापा मार दिया। टीम के पहुंचते ही अस्पताल कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। कई कर्मचारी अपनी सीटों पर नहीं मिले, जबकि कुछ विभागों में रिकॉर्ड की जांच की गई।
मिली जानकारी के अनुसार सीएम फ्लाइंग की टीम ने अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं, कर्मचारियों की उपस्थिति, दवाइयों के स्टॉक, सफाई व्यवस्था और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की गहन जांच की। टीम ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों से भी बातचीत की और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
जांच के दौरान अस्पताल में कई खामियां सामने आने की चर्चा रही। बताया जा रहा है कि कुछ कर्मचारियों की अनुपस्थिति और रिकॉर्ड में गड़बड़ी को लेकर टीम ने संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया है। हालांकि अधिकारियों की ओर से अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)