यमुनानगर में CM फ्लाइंग का छापा: मिठाइयों के लिए सैंपल, नकली फूड इंस्पेक्टर की वसूली को लेकर अलर्ट जारी

punjabkesari.in Monday, Nov 02, 2026 - 08:20 PM (IST)

यमुनानगर(सरेन्दर): हरियाणा के यमुनानगर में खाद्य सुरक्षा विभाग और सीएम फ्लाइंग की संयुक्त रेड से मिठाई विक्रेताओ में हड़कंप मच गया। इन दोनों टीमों द्वारा संयुक्त रूप से शहर के अलग-अलग तीन इलाकों में की गई रेड के दौरान मिठाइयों के सैंपल लिए गए।

खाद्य सुरक्षा विभाग के डॉक्टर गुलाब सिंह ने बताया कि हरियाणा सीएम फ्लाइंग के साथ मिलकर तीन दुकानों पर रेड की गई है। और तीनों जगह से सैंपल लिए गए हैं, जो लेबोरेटरी में भेजे जाएंगे। इनकी रिपोर्ट आने के बाद आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

त्यौहारी सीजन में मिलावटी व घटिया मिठाइयां बिकने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। इसी दौरान एक फूड सप्लाई विभाग का नकली इंस्पेक्टर भी विभिन्न दुकानों पर जाकर लोगों से वसूली कर रहा है ,इस तरह की चर्चाएं भी सामने आई, जिसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग के इंस्पेक्टर डॉक्टर गुलाब सिंह से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उनके पास भी इस तरह की बातें आई हैं। उन्होंने लोगों से अपील की की किसी के बहकावे में ना आए। इस तरह का कोई भी व्यक्ति विभाग का अधिकारी बताकर आपके पास आता है तो उसकी पहचान ले।
 
 त्यौहारी सीजन में नकली व घटिया मिठाइयां बेचना आम हो गया है, इसी को लेकर हरियाणा सीएम फ्लाइंग और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त रेड सामने आई है, देखना होगा उनके सैंपल में क्या लैबोरेट्री की रिपोर्ट आती है उसके बाद ही कोई कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static