CM फ्लाइंग टीम ने नगर निगम में की छापेमारी, कई दस्तावेज खंगाले गए

12/30/2022 4:04:59 PM

यमुनानगर(सुरेंद्र मेहता): जगाधरी नगर निगम कार्यालय में सीएम फ्लाइंग टीम ने छापेमारी की। इस दौरान दस्तावेज खंगाले गए तो प्रॉपर्टी आईडी समेत कई कमियां पाई गई। वहीं संबंधित अधिकारियों से भी जवाब मांगा गया है।

बता दें कि नगर निगम में भ्रष्टाचार में शामिल अधिकारियों की लगातार शिकायतें मिल रही थी कि उनकी समस्याओं को नहीं सुना जा रहा है। जिसके बाद सीएम फ्लाइंग टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आज छापेमारी की और मौके पर शिकायतें भी सुनी। वहीं शिकायतकर्ताओं ने नगर निगम के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि वे लोग कामों में लापरवाही करते है। किसी भी समस्या को लेकर लगातार दफ्तर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। इस मामले को लेकर नगर निगम के अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। अब देखने वाली बात होगी कि सीएम फ्लाइंग की टीम के द्वारा लापरवाही करने वाले अधिकारियों के साथ क्या कार्रवाई की जाती है।  

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)        

 

 

 

 

 

Content Editor

Ajay Kumar Sharma