सीएम खट्टर इकोनॉमी क्लास में दुबई रवाना, कांग्रेस ने कहा जनता को दिग्भ्रमित कर रहें मुख्यमंत्री(vide

12/5/2017 9:28:31 PM

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल के इकॉनमी क्लास में चंडीगढ़ से दुबई के लिए रवाना हुए। वहीं प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष तरुण भंडारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ऐसा करके जनता को दिग्भ्रमित कर रहे हैं। उनका कहना है कि, 15 से 17 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के परवाणु में टिंबर-ट्रेल की ऊंची पहाडिय़ों पर मंथन-चिंतन कर सरकार का लाखों रुपया बेकार करने जा रही है। भंडारी ने कहा कि भाजपा को आखिर किसका डर है, और वो हरियाणा में विचार-मंथन क्यों नहीं कर सकते?

भंडारी ने कहा कि, हरियाणा और चंडीगढ़ में ऐसी बहुत सी जगह हैं जहां पर चिंतन किया जाता है, सरकार फिजूल खर्च कर रही है। सरकार के पास अभी भी टाइम है इसको बदल कर हरियाणा में आस पास किया जाए।

भंडारी ने कहा, जब कोई प्रदेश सरकार कोई मीटिंग या बैठक रखती है या तो वो फाइव स्टार होटल में रखती है। जिस प्रकार से परवाणु में जाकर मीटिंग करने की बात कर रहे है, उससे स्पष्ट नजर आता है कि प्रदेश के जनता के पैसे का दुरुपयोग लगातार ये सरकार करती जा रही है।