सीएम खट्टर ने किया रोजगार भवन का शिलान्यास

6/20/2018 11:43:31 AM

पंचकूला( उमंग): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पंचकूला पहुंचे, जहां उन्होंने प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठि  कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर सीएम ने सेक्टर 14 में हरियाणा रोजगार भवन का शिलान्यास किया, जो 9.50 करोड़ रूपए की लागत से बन कर तैयार होगा।

इस मौके पर राज्य मंत्री नायब  ,ज्ञान चंद गुप्ता , सांसद रतन लाल कटारिया भी मौजूद थे। कार्यक्रम में विभिन वर्गों के बुद्धिजीवी  भी शिरकत करने पहुंचे। इसके अलावा सीएम ने नव निर्मित राजकीय पॉलिटेक्निक का भी उद्घाटन किया जो कालका कें गांव नानकपुर में बनाया गया है। 
 

Deepak Paul