मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले सीएम ने रखी डिनर पार्टी, आज रात ही क्लियर हो जाएंगे नाम

11/13/2019 7:12:16 PM

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा मंत्रिमंडल के विस्तार की पूरी संभावना है कि कल यानि वीरवार को हो जाएगा। इससे पहले सीएम मनोहर लाल खट्टर ने भाजपा दल के विधायकों के साथ मीटिंग की। इसके साथ ही निर्दलीय विधायकों को भी डिनर पार्टी में आमंत्रित किया है। सूत्रों के मुताबिक, आज रात मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले विधायकों के नाम क्लियर हो जाएंगे।

जानकारी के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला कल सुबह अपने विधायकों को ब्रेकफास्ट कराएंगे। मंत्रिमंडल की शपथ से पहले सब मिलेंगे। बता दें कि अब तक चंडीगढ़ में विधायक नैन पाल रावत, दीपक मंगला, जगदीश नायर, सत्यप्रकाश जरावता, बलदेव राज महाजन, रणधीर गोलन व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, विधायक सतीश भट्ट, कमलेश ढांडा, घनश्याम सराफ, लक्ष्मण नापा, मोहन लाल बाड़ोली, कमल गुप्ता, सीता राम यादव, सीमा त्रिखा, मूलचन्द यादव, लीला राम, अभय यादव, संदीप सिंह, बिशम्भर बाल्मीकि, अनिल विज, विनोद भयाना पहुंच चुके हैं।

सूत्रों के मुताबिक यह भी जानकारी मिली है कि कार सेक्शन से 12 कारें मांगी गई हैं। मन्त्रिमण्डल का कल सुबह 11 बजे विस्तार होना है, जिसके लिए स्टैंड बाई में 12 कारों के लिए कहा गया है। गठबन्धन की सरकार में स्थिति बैलेंस रखने के दृष्टिगत सभी प्रबंध किये जा रहे हैं। बता दें कि हरियाणा में मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री बनने के बाद 12 ही मंत्री बनने हैं।

'राज्यपाल को भी बुलाया राजभवन बुलाया गया'
हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को 14 नवंबर दोपहर 12.30 बजे हरियाणा राजभवन, चंडीगढ़ में हरियाणा के मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाने के लिए आमंत्रित किया गया है।

Shivam