कॉमनवेल्थ खेलों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों से सीएम ने किया संवाद, पदक जीतने की जताई उम्मीद

punjabkesari.in Saturday, Jul 23, 2022 - 09:58 PM (IST)

दिल्ली(कमल कंसल): मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कॉमनवेल्थ खेलों में शामिल होने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों और देश की बाक्सिंग टीम से बात कर उनका हौसला बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने रविवार को ऑनलाइन माध्यम से इन खिलाड़ियों के साथ संवाद किया। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी। खास बात यह है कि देश के 12 बॉक्सिंग खिलाड़ियों में से  6 हरियाणा से हैं।

 

सीएम ने कहा, प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों को दिए ढाई लाख रुपए एडवांस

 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस मौके पर कहा कि भारत द्वारा किसी भी खेल में जीते जाने वाले कुल पदकों में से एक तिहाई हरियाणा के खिलाड़ियों द्वारा ही जीते जाते हैं। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश में खेलों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि बर्मिंघम में आयोजित हो रहे कॉमनवेल्थ खेलों में शामिल होने वाले प्रदेश के  प्रत्येक खिलाड़ी को तैयारी करने के लिए ढाई लाख रूपए की राशि उपलब्ध करवाई गई थी। इस मौके पर सीएम मनोहर लाल ने खिलाड़ियों से नशे को पीछे छोड़कर खेलों को बढ़ावा देने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी देश और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दें।

 

बर्मिंघम में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के 215 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

 

कॉमनवेल्थ गेम्स बर्मिंघम में बर्मिंघम में 28 जुलाई से 8 अगस्त के बीच आयोजित होंगे। इन खेलों में भारत के अलावा 53 देश के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। भारत की ओर से 215 खिलाड़ियों का दल 19 खेलों में हिस्सा लेगा।  

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static