सीएम खट्टर ने दी प्रदेश की बेटियों को महिला दिवस की शुभकामनाएं

3/8/2018 10:36:59 AM

चंडीगढ़(ब्यूरो): आज 8 मार्च को देश भर में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। महिला दिवस यानी महिलाओं की आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों का उत्सव मनाने का दिन। इस दिवस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर प्रदेश की सभी बेटियों को शुभकामनाएं देकर उनकी सराहना की।मुख्यमंत्री ने कहा कि लिंग समानता और महिला सशक्तिकरण एक प्रगतिशील राष्ट्र की नींव हैं। 

मुख्यमंत्री ने महिला दिवस पर लोगों को कहा कि हर जगह महिलाओं के समान अवसरों के लिए काम करना जारी रखें। उन्होंने प्रदेश की बेटियों की सराहना करते हुए कहा कि यह उनके लिए खुशी का मामला है कि हमारी बेटियां विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय रूप से चमक रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की बेटियों से उनको प्रेरणा मिलती है। 

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की समानता के लिए आवाज उठाना है। इस दिन उन महिलाओं के कार्यों को याद किया जाता है जो महिलाओं के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं।