निगमों को आत्मनिर्भर बनाने पर दिया गया जोर, CM खट्टर ने की मेयरों के साथ बैठक(VIDEO)

1/18/2020 10:22:42 PM

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा के मुख्यमंत्री के साथ शनिवार को आहूत मेयरों और नगर निगम आयुक्तों की बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि निगम अपने अटके हुए वित्तीय संसाधनों को हासिल कर नगरीय विकास की जिम्मेदारियां पूरी करे। उधर मेयरों ने भी अपने लिए अधिकारों की मांग उठाई। बैठक में नगर निगमों को आय के मामले में आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया। 

मंथन में यह बात सामने आई कि निगमों के पास भरपूर आय के स्रोत है लेकिन समय पर इनका दोहन नहीं हो पाता है। मसलन सम्पत्ति कर ओर बिजली विभाग से होने वाली आय का पैसा समय से नहीं मिलता। बैठक में इन स्रोतों के समय रहते दोहन पर जोर दिया गया। मेयरों ने अपने अधीन नियुक्त अधिकारियों की सालाना गोपनीय रिपोर्ट लिखने के अधिकार देने की मांग भी की। 

संसाधनों के दोहन पर जोर देने के साथ ही यह भरोसा भी दिया गया कि कमजोर निगमों को सरकार मदद भी देगी। विभिन्न योजनाओं को लागू करने के लिए भी सरकार मदद देगी। लेकिन निगमों को अपने संसाधनों का अधिकतम उपयोग करना होगा। 

गुरुग्राम, करनाल ओर पानीपत के मेयरों ने बताया कि सरकार का जोर इस बात पर था कि निगम अपने संसाधनों के दोहन के साथ नगरीय जरूरतें पूरी करें। जहाँ जरूरत होगी सरकार सहारा देगी। ऐसा नहीं होगा की कमजोर निगमों को बेसहारा छोड़ दिया जाए।

Isha