CM खट्टर ने किया नेहरू स्टेडियम का औचक निरीक्षण, कमियों को दूर करने के दिए निर्देश(VIDEO)

12/14/2019 12:21:47 PM

गुरुग्राम(मोहित): गुरुग्राम के नेहरू स्टेडियम में आज सुबह मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने उनके साथ तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे। सीएम ने पूरे स्टेडियम में पैदल चलकर 11 जगह जाकर रेडियम का पूर्ण रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान एस्ट्रो टर्फ और स्टेडियम के अंदर जलभराव की समस्या को देखते हुए उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि इन समस्याओं का तुरंत निवारण किया जाए। जिससे खिलाडिय़ों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो। 



वहीं सीएम मनोहर लाल ने स्टेडियम में खेल रहे बच्चों से भी मुलाकात कर उनसे खेल के बारीकियों को भी समझने की कोशिश की। उन्होंने जिमनास्टिक में बेहतर प्रदर्शन करने वाली एक नन्ही खिलाड़ी को 51 सो रुपए राशि देकर सम्मानित किया।

निरीक्षण के बाद सीएम मनोहर लाल ने कहा कि खेल को लेकर हरियाणा सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि खिलाडिय़ों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो। उन्होंने कहा कि पिछले 5 सालों में खेल के मैदान से लेकर खिलाडिय़ों के प्रदर्शन तक सरकार ने कई बड़े कदम उठाए, जिससे हरियाणा के खिलाडिय़ों का उत्साह तो बड़ा ही साथ ही साथ खिलाडिय़ों की रूचि भी सभी खेलों के प्रति बढ़ती नजर आई।



उन्होंने कहा कि गुरुग्राम के दोनों स्टेडियम नेहरू और देवीलाल स्टेडियम को दुरुस्त किया जाएगा। जो कमियां है, उन्हें अधिकारी अपने लेवल पर तुरंत समाधान कराएंगे। वहीं इस दौरान दिल्ली में कांग्रेस की भारत बचाओ रैली पर सीएम मनोहर लाल ने कहा कि लोकतांत्रिक देश में सभी को रैली करने का अधिकार है। कांग्रेस अपनी वर्चस्व की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि सही और गलत का फैसला जनता करती है।

Edited By

vinod kumar