टिकटॉक स्टार और BJP नेत्री सोनाली फोगाट के निधन पर सीएम खट्टर ने जताया दु:ख

8/23/2022 11:36:25 AM

डेस्क : भाजपा नेता, बिग बॉस फेम और टिकटॉक स्टार सोनाली फौगाट के निधन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गहरा दु:ख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सोनाली फोगाट जी के आकस्मिक निधन का बेहद दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दु:ख सहन करने की क्षमता प्रदान करें।
 


बता दें कि सोनाली फोगाट शूटिंग के लिए गोवा गई थी। वहीं उनका निधन हार्ट अटैक से हो गया। उनकी उम्र 42 साल थी। सोनाली ने 2019 में  विधानसभा चुनाव लड़ा था। यह बिग बॉस में भी नजर आई थीं। करोड़ों फैन में शोक की लहर दौड़ गई है। यह पुष्टि सोनाली के अकांउटेंट शिवम शर्मा ने की है। 

 

 


वहीं कुलदीप बिश्नोई ने भी ट्वीट कर कहा कि सोनाली फोगाट जी के निधन की सूचना से बेहद आहत हूँ। वे बेहद मिलनसार एवं बेहतरीन कलाकार थी। परमपिता परमात्मा उनको अपने चरणों में स्थान दे तथा परिजनों को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति दे। ॐ शान्ति।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

 

 

Content Writer

Manisha rana