बैठक में मौजूद न होने पर सीएम खट्टर ने तुरंत DTP को किया सस्पेंड

5/7/2017 8:23:24 AM

जींद (सुनील मराठा):मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जींद के डी.टी.पी. रामकुमार को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जींद के राजकीय महिला कॉलेज में लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए खुले दरबार का आयोजन किया। इसमें खुला दरबार शुरू होते ही जिला नगर योजनाकार कार्यालय से जुड़ी एक शिकायत सी.एम. के सामने आई। इस शिकायत पर जब सी.एम. ने डी.टी.पी. से जवाब चाहा तो पता चला कि डी.टी.पी. बैठक में मौजूद ही नहीं हैं। इस पर सी.एम. ने डी.टी.पी. को तुरंत प्रभाव से निलम्बित करने के आदेश जारी कर दिए।