पुलिस के कंधों पर बंदूक रखकर चला रहे हैं सीएम खट्टर: जयहिंद (VIDEO)

12/31/2018 2:53:30 PM

हांसी(संदीप सैनी): ‘पंजाबी’ सीएम की सोशल मीडिया पर फर्जी न्यूज वारयल होने पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। जिसमें आम आदमी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की इसी कार्रवाई पर भड़के आप पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद प्रदेश सरकार हमला बोलते हुए कहा कि ये सरकार सोशल मीडिया से डर गई। जोकि सोशल मीडिया का गला घोंटने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सीएम मनोहर लाल खट्टर पुलिस के कंधों पर बंदूक रखकर चला रहा है।


जयहिंद ने बताया कि आप पार्टी के करीब 100 कार्यकर्ताओं को आधी रात को घरों से उठा लिया गया व कुछ पर दंगे भड़काने जैसे संगीन मामले दर्ज कर लिये गए। वहीं उन्होंने कहा कि हिसार के सोशल मीडिया इंचार्ज हरपाल क्रांति ने कोई गलत पोस्ट शेयर नहीं थी, बल्कि स्वयं प्रदेश के सीएम ही अखबारों में जातिवाद फैलाने वाले विज्ञापन देकर लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आप पार्टी भाजपा सरकार के असली जातिवादी चेहरे को बेनकाब करने की मुहिम जारी रखेगी और पुलिसिया कार्रवाई से आप कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। जयहिंद ने कहा कि सोशल मीडिया पर सबसे अधिक फर्जी खबरें फोटोशॉप करके प्रसारित करने का काम भाजपा करती है, और अब जब भाजपा बेनकाब होने लगी है तो वह सोशल मीडिया गला घोंटने का काम कर रही है।

Rakhi Yadav