सीएम खट्टर ने युवाओं को दी सौगात, वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल का किया शुभारंभ

1/12/2021 12:21:26 PM

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को युवा दिवस पर प्रदेश के युवाओं को सौगात दी। उन्होंने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के नए पोर्टल वन टाइम रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ किया। जिसमें ग्रुप सी व डी के लिए एक बार रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इस पोर्टल में युवा अभी 31 मार्च तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। 

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कोरिंग के आधार पर युवाओं को नौकरियां दी जाएंगी। नौकरियों में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार का यह नया कदम है। एचएसएससी में नौकरियों के लिए नया प्रावधान किया गया। इसके तहत ग्रुप सी और ग्रुप डी के लिए एक बार फार्म भरना होगा। उन्होंने कहा किवन टाइम रजिस्ट्रेशन से काम सरल होंगे, चयन प्रक्रिया में भी आसानी होगी। इसके साथ योग्य व्यक्तियों की उपेक्षा नहीं होगी।



उन्होंने कहा कि यह एक सरल और सुलभ प्रक्रिया है। इस पोर्टल के शुरु होने से युवाओं के लिए काम सरल हुआ है। यह पोर्टल 31 मार्च 2021 तक खुला रहेगा। युवाओं को बार-बार आवेदन नहीं करना होगा। उन्होंने कहा कि डोमिसाइल बनवाने के लिए समय सीमा घटाई गई है। 5 साल तक हरियाणा में रहने वालों का भी डोमिसाइल बनेगा। एक बार रजिस्ट्रेशन के बाद पहला सीईटी जून 2021 में होगा। हर साल एक टेस्ट करवाने पर जोर रहेगा। नौकरियों के लिए एनओसी सिस्टम को खत्म किया गया है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि 6 साल में 80000 नौकरियां दी गई। 80000 नौकरियों में एक भी रिजेक्ट नहीं हो सकती। 6800 युवाओं के पासपोर्ट बनवाए गए। इंडस्ट्री में ट्रेनिंग के लिए एमओयू किए गए। सरकार ने निजी कंपनियों के साथ अनुबंध किए। 79 हजार युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरियां मिली। इसके अलावा सुपर-100 कार्यक्रम की शुरुआत की गई। 

vinod kumar