BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे गीता महोत्सव का शुभारंभ, फऱवरी में होगा मॉरिशस में कार्यक्रम

11/23/2018 12:28:33 PM

दिल्ली(कुमार कसंल): धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र में आयोजित होने जा रहे गीता जयंती महोत्सव का उद्घाटन इस बार भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करेंगे। महोत्सव की शुरुअात 13 दिसंबर से कि जाएगी जो 18 दिसंबर तक चलेगा। वहीं जबकि अंतरराष्ट्रीय शिल्प और सरस मेला 07 दिसंबर से शुरू होकर 23 दिसंबर तक चलेगा। इस बात की जानकारी सीएम खट्टर ने दिल्ली लाल किले से सांझी की। इस मौके पर सीएम खट्टर के साथ स्वामी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज, भाजपा के कई नेता और विधायक मौजूद थे। 

सीएम ने सबोधंन के शुरुअात में ही प्रदेश वासियों को कार्तिक पुर्णिमां और गुरु पर्व की बधाई दी। सीएम ने कहा कि इस बार गीता महोत्सव को लेकर खास तैयारियों की गई हैं। जिसमें पहले की बजाए कई अन्य कार्यक्रम भी अायोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि गीता जयंती समारोह की पहली बार शुरूआत 1989 में हुई थी। फिर धीरे-धीरे इसे राष्ट्रीय स्तर का महोत्सव बनाया गया, लेकिन 2016 से इस मेले को अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्वरूप दिया गया। यह पहला मौका होगा जब गीता जयंती को लेकर फरवरी 2019 में मॉरिशस में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 

पिछली बार गीता जयंती महोत्सव में शिरकत करने से चूक गए पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी इस बार कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उनके साथ-साथ असम के राज्यपाल जगदीश मुखी 14 दिसंबर के कार्यक्रम में पहुंचेंगे। गुजरात के सीएम विजय रूपाणी, त्रिपुरा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, उड़ीसा के राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल भी कार्यक्रम में मौजूद होंगे। कार्यक्रम के अंतिम दिन 18 तारीख को गीता के श्लोकों का पाठ किया जाएगा।  
 

 

 

Deepak Paul