अंबाला में सीएम खट्टर ने किया 134 करोड़ की 10 परियोजनाओं का शिलान्यास

9/6/2018 5:33:53 PM

अंबाला(अमन कपूर): अंबाला के नारायणगढ में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भावान्तर भरपाई धन्यवाद रैली को संबोधित किया व 134 करोड़ की 10 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस मौके पर कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ , राज्यमंत्री कर्ण देव कंबोज , राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर , राज्यमंत्री कृष्ण बेदी व अंबाला से सांसद रत्न लाल कटारिया भी मौजद रहे। लोगों को संबोधित करते हुए नारायणगढ़ से विधायक एंव राज्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि भावान्तर भरपाई योजना से किसानों को बहुत फायदा होगा। 

सीएम मनोहर लाल ने मंच से बोलते हुए भावान्तर योजना के लिए कहा कि यह योजना सब्जी किसानो के लिए है दुसरे किसानो की फसलो का भी नुकसान होता है लेकिन सब्जी किसानो का नुकसान सबसे ज्यादा होता है।  इसलिए सरकार नुकसान खुद उठाएगी व फायदा सब्जी किसानो को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानो की फसल खराब होती है तो वो उसे फेंक देता है। ऐसा नही होना चाहिए किसान जो भी फसल पैदा करता है वो किसी के पेट में जानी चाहिए वेस्ट नही होनी चाहिए। 

सीएम ने कहा कि हरियाणा सचिवालय की चौथी मंजिल से दलालों का खात्मा किया जायेगा। कोई भी व्यक्ति कितना भी बड़ा हो, भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर की कारवाई की जाएगी। नजायज बात नही होने देंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर भी निशाना लगाया और हाल ही में दर्ज हुई FIR पर इशारो इशारो में बोलते हुए कहा कि जो लोग छाती ठोक कर कहते थे कि जिस भी एजेंसी से जांच करवा लो। वो अब कहते हैं राजनैतिक द्वेष से काम हो रहा है। अगर हमने द्वेष में काम करना होता तो आते ही करते। नारायणगढ में जनता को संबोधित करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस दौरान बिना नाम लिए कुरुक्षेत्र के भाजपा से बागी सांसद राज कुमार सैनी पर भी तंज कस दिया और कहा कि वे गुब्बारे की तरह फुल रहे हैं। उनका गुब्बारा जल्दी फुट जाता है। पहले भी अढाई सालो में फुट चूका है। मुख्यमंत्री ने कहा उनके तिलों में तेल नही है। 

 

Rakhi Yadav