70 दिन के बाद अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे CM खट्टर, काेराेना काे लेकर जानी जिला की स्थिति

5/26/2020 8:33:01 PM

करनाल (केसी आर्या): हरियाणा के मुख्यमंत्री तकरीबन 70 दिन के बाद आज अपने विधानसभा क्षेत्र करनाल पहुंचे। लॉकडाउन की वजह से सब बंद है, इसलिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी सभी दिशा निर्देश चंडीगढ़ से दे रहे थे। जनता से बातचीत करना, उन्हें संबोधित करना, मीडिया से वार्तालाप करना सब चंडीगढ़ से सामाजिक दूरी का धयान रखते हुए ऑनलाइन माध्यम से हो रहा था।



आज 70 दिनों के बाद एक बार फिर सीएम मनोहर लाल खट्टर अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। जिला सचिवालय पहुंचते ही उन्होंने प्रशासन के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। लॉकडाउन और कोरोना महामारी को लेकर उन्होंने करनाल की स्थिति को जाना।



इस दाैरान वेंटिलेटर की स्थिति को लेकर जब सवाल किया तो उन्होंने बताया कि फिलहाल ऐसी नोबत नहीं आ रही है। ज्यादा कोरोना मरीजों के लिए वेंटिलेटर का इस्तेमाल नहीं हो रहा है, लेकिन अगर कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती है तो उसके लिए हरियाणा सरकार पूरी तरह से तैयार है। 

वहीं जब धान बिजाई के विषय पर हरियाणा के मुख्यमंत्री से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ये सब जल की संकट स्थिति को देखकर फैसले लिए गए हैं। धान की फसल बिजाई पर वहां पर थोड़ा अंकुश लगाने का प्रयास कर रहे हैं. जहां पर पानी काफी नीचे है।



हम कृषि विभाग के साथ लगातार बातचीत करके ऐसी योजना बनाने में जुटे हैं कि कोई धान की ऐसी किस्म हो, जिसमें पानी कम इस्तेमाल हो। उन्होंने ये भी कहा जो फसलें पिछले दिनों आंधी- तूफान, ओलावृष्टि से खराब हुई उनकी स्पेशल गिरदावरी करवाई जाएगी।

Edited By

vinod kumar