नववर्ष का कैलेंडर हुआ रिलीज, सीएम खट्टर ने दी नए साल की शुभकामनाएं

1/1/2018 1:13:55 PM

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): नए साल 2018 के आगमन पर जहां पूरी दुनियां में जश्न का माहौल है वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने साल के पहले दिन नववर्ष का कैलेंडर लांच किया। इस मौके पर चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास पर पहुंच कर अधिकारियों ने उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं भी दी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने समस्त प्रदेशवासियों को नववर्ष 2018 की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 हम सबके लिए मंगलमय हो।