गुजरात में BJP की जीत पर CM खट्टर का बयान, बोले- पार्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड

12/8/2022 5:29:13 PM

चंडीगढ़ (धरणी) : गुजरात चुनाव नतीजों में बीजेपी की जीत पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री मनोहर लाल का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा कि जनता ने रिकॉर्ड बहुमत दिया। वह जनता के फैसले के सम्मान करते है। 

सीएम खट्टर ने रिकॉर्ड तोड़ जीत के लिए गुजरात की जनता का धन्यवाद किया। पार्टी की नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता ने विश्वास जताया। मनोहर लाल ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि गुजरात के रास्ते पर बाकी प्रदेश भी चलेंगे और भाजपा को जिताएंगे। वहीं आम आदमी पार्टी पर मुख्यमंत्री बोले कि आप पार्टी हवा हवाई बातें करती है। जबकि आदमपुर में भी आम आदमी पार्टी की जमानत जब्त हुई थी। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)       

Content Writer

Manisha rana