15 अक्टूबर के आस-पास होगें हरियाणा विधानसभा चुनाव: खट्टर

9/7/2019 4:26:54 PM

सिरसा (सतनाम सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि 15 अक्टूबर के आस पास हरियाणा में विधानसभा के चुनाव होंगे, जिसको लेकर 15 सितंबर के आसपास आचार संहिता लग जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर शुक्रवार को सिरसा के पांचों विधानसभा क्षेत्र कवर करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। जन आशीर्वाद यात्रा के अंतिम पड़ाव में सुभाष चौक पर मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर सिरसा की सांसद सुनीता दुग्गल सांसद, संजय भाटिया मंत्री, कर्ण देव कंबोज, मंत्री बनवारी लाल, विधायक कमल गुप्ता सिरसा के विधायक मक्खन सिंगला सहित भाजपा के अन्य नेता मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने विपक्ष व इनेलो पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों के दौरान सेवा की वजह राजनेता सुख भोगने के लिए शासन करते थे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का खुला खेल खेला जाता था, अफॉर्डेबल हाउसिंग स्कीम में भी और सीएलयू के नाम पर भी मनमर्जी से सौदेबाजी की जाती थी। एचसीएस की नौकरियां भी बेची जाती थी नौकरियों के नाम पर पर्ची और खर्ची का धंधा चलता था।

यह भी पढ़ें: हरियाणा कांग्रेस को बड़ा झटका, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा भाजपा में शामिल

युवाओं को करवाएंगे नशे से मुक्त
नशे पर पाबंदी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को तख्तियां दिखा रहे युवाओं की तरफ इशारा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी बात मुझ तक पहुंच चुकी है, आप निश्चिंत रहें सिरसा व आसपास के क्षेत्रों में ऐसा जरूर बढ़ रहा है, रोकथाम के लिए यथासंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 8 राज्यों में एक साथ मिलकर ड्रग कंट्रोल समिति का गठन किया जा रहा है। नशाबंदी में सेव करने वाली संस्थाओं को भी सम्मानित किया जा रहा है। नशे को खत्म करने के लिए स्टेटस का भी गठन किया गया है।

यह भी पढ़ें: हरियाणा में टूटा बसपा-जेजेपी का गठबंधन, दुष्यंत ने भी दिया मौके पर जवाब

Shivam