अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: सीएम खट्टर बोले- जहां नारी पूजा होती है वहा देवता करते हैं निवास

3/8/2020 6:09:01 PM

गुरुग्राम(मोहित/सुमित): प्रदेश में रविवार काे अंतरराष्ट्रीय दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर गुरुग्राम के महिला महाविद्यालय में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमे मुख्यमंत्री मनोहर लाल और महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने शिरकत की। इस दौरान सीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेशवासियों को संदेश देते हुए कहा की महिलाएं समाज में पुरुषों के समान अधिकार रखती है, जहां नारी पूजा होती है वहा देवता निवास करते है। देश की संस्कृति को आगे बढ़ाना में महिलाओं का योगदान होता है।

उन्होंंने कहा कि बहुत से त्यौहार महिलाओं के स्तर पर मनाए जाते हैं। महिला घर में गृहणी बनकर ही नहीं रहती है, बल्कि समाज में हर काम में हिस्सा लेती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मदर फॉर स्पोट्र्स एंड फिटनस एप की शुरूआत की है। इस एप में एक मां अपने बच्चों को कैसे स्वस्थ रखे और उसे कैसे आगे बढ़ाए इन सभी बातों का जिक्र होगा। 

वहीं इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार द्वारा किए गए सभी विकास कार्यो की गिनती करवाते हुए कहा कि हरियाणा पहला प्रदेश जिसने 12 वर्षीय बच्चियों के साथ बलात्कार करने वालों के लिए मृत्यु दंड का कानून बनाया। महिलाओं के लिए दुर्गा एप और दुर्गा वाहिनी शुरू की तो, वहीं महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक लाख और कैमरे लगवाए लास और तीन लाख 90 हजार स्ट्रीट लाइट लगवाई जाएंगी 

मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 किलोमीटर के अंदर महिला कॉलेज खोले जाएंगे।  वहीं अब महिलाओं को 33 प्रतिशत से बढ़कर 42 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। आने वाले समय में 15 फीसदी महिलाओं की पुलिस में भर्ती होगी। उन्होंने कहा कि बच्चों और महिलाओं में कुपोषण की शिकायत को देखते हुए पोषण पखवाड़ा अभियान की शुरूआत की गई। अभियान 9 मार्च से 22 मार्च तक पुरे प्रदेश में चलाया जाएगा। 

महिला दिवस कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भारत स्काउंटस एंड गाइड की कंप्यूटर शिक्षा को प्रोत्साहन देने वाली बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  ये बस राज्य के सभी जिलों में घूमेगी, प्रत्येक गांव में 15 दिन रहकर एलकेजी से लेकर 12 वीं तक के बच्चों को कंप्यूटर सिखाएगी। इस बस में 20 कंप्यूटर और और दो टीचर रहेंगे। 

Edited By

vinod kumar