सीएम खट्टर का हुड्डा पर तंज- 'न नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी'

8/19/2019 6:06:21 PM

यमुनानगर (सुरेन्द्र): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के चार मुख्यमंत्री बनाने के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि न नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी। उन्होंने कहा कि हुड्डा अगर के सहारे चल रहे हैं। बता दें कि कल हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने महापरिवर्तन रैली में कहा था कि हमारी सरकार बनती है तो हम 4 उपमुख्यमंत्री बनाएंगे। वहीं आज यमुनानगर से रादौर की ओर सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा से पहले यमुनानगर में 11 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया।

वहीं जब सीएम मनोहर लाल से सवाल किया गया कि एक तरफ यमुना उफान पर है, दूसरी तरफ आपकी जन आशीर्वाद यात्रा चल रही है। इस पर सीएम ने कहा कि प्रशासन का का मुख्य काम जनता की सेवा करना होता है, सारे अधिकारी उसी काम में लगे हुए है। इस यात्रा में जितने लोगों की जरूरत है, उतने लोग लगे हैं। उन्हों कहा कि जहां तक प्रशासन की चुस्ती और मुस्तैदी की बात है, तो बता दूं कि रात को दो बजे इंद्री के गांव टापू से 9 लोगों को एअरलिफ्ट किया गया है।

रादौर पहुंचने पर भी साधा विपक्ष पर निशाना
वहीं जन आशीर्वाद यात्रा के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 में जो नेता हमारी सरकार को अनुभवहीन ओर अनाड़ी कहकर सम्बोधन करते थे, आज वो ही नेता हमें राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी कहते हैं, ऐसा इसलिए कि हमने पांच साल में जनहित के जो कार्य किए उस बारे उन्होंने सोचा भी नहीं था। उन्होंने कहा कि 2014 में उन्हें कुछ निर्दलीय विधायकों का समर्थन मिला था पर अब तो दूसरी पार्टियों के विधायक भी भाजपा की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

Shivam