CAA को लेकर सीएम खट्टर ने किया ट्वीट, PM नरेंद्र मोदी के बारेें में कही ये बात

12/30/2019 2:27:07 PM


चंडीगढ़(धरणी): भाजपा ने लोगों को नागरिकता संसोधन कानून के बारे में जागरूक करने के लिए अभियान छेड़ दिया है। इस कड़ी में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि नरेंद्र मोदी ने नागरिकता संसोधन कानून बनाकर महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि अपर्ति की है। 



खट्टर ने कहा कि पहले जब शरणार्थी भारत आते थे, तो यहां उन्हें मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलती थीं, लेकिन अब उन्हें नागरिकता संसोधन कानून से भारतीय नागरिकता के साथ सभी सुविधाएं भी मिलेंगी। 

Edited By

vinod kumar