सीएम खट्टर करेंगे अपना प्लाज्मा डोनेट, अध्यादेश के विरोध पर कहा कि एमएसपी खत्म नहीं की जा रही...

punjabkesari.in Thursday, Sep 17, 2020 - 05:34 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज डिजिटल प्रेस कांफ्रेंस के जरिए ऐलान किया है कि वे अपना प्लाज्मा डोनेट करेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर कोरोना संक्रमण से निजात पाने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए और उन्होंने प्लाज्मा डोनेट करने के साथ कई अन्य विषयों पर अपनी बात रखी। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर ने कृषि अध्यादेशों के प्रति किसानों में उत्पन्न असमंजस को लेकर भी अपना वक्तव्य दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि मंडी में एमएसपी बंद नहीं की जा रही है।



मुख्यमंत्री के वक्तव्य के प्रमुख बिंदु-
धान, मक्का, बाजरा की फसलें एमएसपी पर खरीदी जाएंगी।
22 सितंबर से 50 फीसदी संख्या के साथ स्कूल खोले जाएंगे।
आढ़तियों की गेहूं सीजन कि पेन्डिंग कमीशन जल्द दे दी जाएगी।
मक्का व बाजरा की दूसरे राज्यो से आई  फसल नही खरीदी जाएगी।
कहा कि आढ़तियों की माध्यम से फसल खरीदी जाएगी।
आढ़तियों को सरकार की तरफ से 7 दिन से ज्यादा समय पर फसल की कीमत देने पर उन्हें 12 फिसदी के हिसाब से ब्याज दिया जाएगा।
कहा कि आढ़तियों की माध्यम से फसल खरीदी जाएगी।
धान का लस्टर लॉस जोकि 4 रुपए 60 पैसे बनता है का वहन सरकार करेगी।
मनोहर लाल ने कांग्रेस पर किसानों को बरगलाने का खुला आरोप लगाया और कहा कि पंजाब और राजस्थान में कांग्रेस की सरकारें है, वहां ये बाजरा और मक्का एमएसपी पर क्यों नही खरीद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static