राजकीय सम्मान के साथ होगा मिल्खा सिंह का संस्कार, CM खट्टर आज शाम जाएंगे उनके घर

punjabkesari.in Saturday, Jun 19, 2021 - 02:43 PM (IST)

नई दिल्ली(कमल कांसल):  महान एथलीट मिल्खा सिंह का देर रात करीब 11. 30 बजे कोविड संक्रमण से जुड़ीं मुश्किलों के चलते निधन हो गया। उन्होंने चंडीगढ़ में अंतिम सांस ली. वह 91 साल के थे। मिल्खा सिंह 3 जून को कोरोना संक्रमित हुए थे। सूत्रों के अनुसार हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल मिल्खा सिंह जी के  घर शोक प्रकट करने दिल्ली से शाम को चंडीगढ़ जाएंगे।  

जैसे ही ये खबर सामने आई तो उन्होंने ट्वीट कर कहा 'भारत ने एक सितारा खो दिया है। मिल्खा सिंह जी हमें छोड़ गए हैं, लेकिन वे हर भारतीय को देश के लिए चमकने के लिए सदैव प्रेरित करते रहेंगे। 'फ्लाइंग सिख' हमेशा भारतवासियों के दिलों में जीवित रहेंगे। ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति की प्रार्थना करता हूँ'। बता दे कि स्वतंत्र भारत के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक मिल्खा सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ शनिवार की शाम चंडीगढ़ में किया जाएगा । 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static