महा छठ पर्व महोत्सव पर सीएम खट्टर ने की पूजा अर्चना

11/14/2018 8:59:22 AM

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को करनाल में छठ सेवा समिति मंडल द्वारा आयोजित 24वें महाछठ पर्व महोत्सव पर पश्चिमी यमुना नहर के तट पर बने सूर्य मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। साथ ही वहां उपस्थित श्रद्धालुओं को छठ पर्व महोत्सव की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह त्यौहार सूर्य उपासना का सबसे पवित्र पर्व माना गया है। सूर्य जिसे ऊर्जा व जीवन शक्ति के रूप में माना जाता है। 

मुख्यमंत्री ने छठ सेवा समिति मंडल की मांग पर धर्मशाला बनवाने के लिए 11 लाख रुपये अपने अनुदान कोष से देने की घोषणा की। इससे पहले भी उन्होंने धर्मशाला के निर्माण के लिए संस्था को 5 लाख रुपये का अनुदान दिया था।  उन्होंने यह भी कहा कि जो भी उनकी मांग होगी उसको पूरा किया जाएगा।
 

Rakhi Yadav