CM खट्टर ने विशाल की रिहाई के लिए विदेश मंत्रालय को लिखा पत्र

7/11/2021 9:53:59 AM

नई दिल्ली( कमल कांसल):  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी को कुरुक्षेत्र के युवक विशाल जूड की रिहाई के लिए पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में हरियाणा के बेटे को आस्ट्रेलिया में न्याय दिलाने केलिए हस्तक्षेप करने की मांग की है। विशाल सिडनी में एक हमले में शामिल होने के आरोप में अप्रैल 2021 से आस्ट्रेलिया की जेल में बंद है।



मुख्यमंत्री ने लेखी से उच्च प्राथमिकता के साथ इस मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि विशाल के परिवार सहित विभिन्न हलकों से आवेदन प्राप्त हुए हैं। उनमें बताया गया है कि विशाल का एक समूह के साथ आस्ट्रेलिया में झगड़ा  हो गया था। समूह भारत विरोधी नारे लगा रहा था। समूह के सदस्य भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का अपमान भी कर रहे थे। समूह ने ही विशाल को झूठे आरोप में फंसाया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
 

Content Writer

Isha