सोनीपत में सीएम ने करोड़ों की परियोजनाओं का किया शिलान्यास, 'पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत किया पौधारोपण

punjabkesari.in Sunday, Jul 14, 2024 - 01:41 PM (IST)

चंडीगढ़ (चंद्र शेखर धरणी): हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी आज सोनीपत पहुंचे। सीएम ने सोनीपत के गांव भैरा बांकीपुर में किया वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया। वहीं सीएम सैनी ने 112 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी किया। वहीं सीएम नायब सिंह सैनी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण भी किया। सीएम के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली और खेल मंत्री संजय सिंह भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारी सरकार ने डेढ़ लाख लोगों को बिना पर्ची व खर्ची के सरकारी नौकरी दी है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले बुजुर्गों को मात्र 500 रुपये पेंशन मिलती थी और हमने सत्ता में आने के बाद 1000 रुपये पेंशन को लागू किया। आज हम प्रदेश के 20 लाख लोगों को 3000 रुपये वृद्धावस्था सम्मान भत्ता दे रहे हैं। उन्होंने कहां कि आज प्रधानमंत्री श नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश संविधान के अनुसार कार्य कर रहा है। देश व प्रदेश उन्नति के पथ पर अग्रसर है। हर जरूरमंद लोगों को सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। यह बातें विपक्ष को हजम नहीं हो रही है और आए दिन लोगों को झूठ बोल कर गुमराह करने का काम कर रहे हैं, परतुं विपक्ष को सोचना चाहिए कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करना मेले लिए सौभाग्य की बात है। यह प्रतिमा नई पीढ़ियां को महाराणा प्रताप जैसी वीरता व देशभक्ति और साहस की हमेशा प्रेरणा देती रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 509 स्कूलों के नाम आज शहीदों के नाम पर किए गए हैं। इसी तरह से करनाल के अंजनसथली में महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय स्थापित किया गया है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस के नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र सिंह हुड्डा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि अब दोनों बाबू बेटा हरियाणा में यात्रा निकालने जा रहे हैं, उनके रथ में केवल दोनों बाबू बेटा ही सवार होंगे किसी और नेता को रथ में सवारनहीं होने दिया जाएगा दोनों बाबू बेटा पहले अपने राज में हुए कार्यों को गिनवाए और फिर हमारे कार्य गिने, उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सभी को पता है कि आपातकाल में संविधान की हत्या किसने की और अब वही लोग संविधान व कानून बचाने की बात कह रहे है और झूठ फैला रहे है।

इससे पहले सीएम अंबाला पहुंचे थे जहां उन्होंने वन मित्र और एक पेड़ मां के नाम योजना का शुभारंभ किया है। वन मित्र गड्ढे खोदकर पेड़ लगाने के साथ-साथ उसका संरक्षण भी करेंगे। इस कार्य के लिए उन्हें प्रति पेड़ के हिसाब से सरकार द्वारा 20 रुपये दिए जाएंगे। इसी तरह एक पेड़ मां के नाम योजना के तहत लोगों द्वारा लगाए गए पेड़ों को संरक्षण के लिए वन मित्रों को सौंपा जाएगा। इस काम के लिए सरकार द्वारा वन मित्रों को प्रति पेड़ के हिसाब 10 रुपये दिए जाएंगे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Related News

static