वीरवार को मुख्यमंत्री मनोहर पुलवामा के  शहीदों के परिजनों से होंगे रूबरू

2/20/2019 10:50:46 PM

चंडीगढ़(मोहिंदर): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर वीरवार को पुलवामा के शहीदों के परिजनों से रूबरू होने उनके घर जाएंगे। सीएम मनोहर पहले फरीदाबाद फरीदाबाद के अटाली गांव में शहीद संदीप के घर सुबह 8 बजे जाएंगे, इसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल रेवाड़ी के गांव राजगढ़ में शहीद हरिसिंह के घर जाएंगे। यहां वे परिजनों से मुलाकात कर शोक जताएंगे और ढाढस बंधाएंगे इसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल बजट सत्र की कार्यवाही में हिस्सा लेंगे।

Shivam