हरियाणा: बाढ़ प्रभावित इलाकों की समीक्षा के लिए सीएम मनोहर ने की आपात बैठक (VIDEO)

7/29/2018 3:48:53 PM

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यमुना नदी के जलस्तर की स्थिति तथा बाढ़ से संबंधित रखी गई। आपात बैठक बुलाई और उसके बाद उन्होंने हथिनीकुंड बैराज का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने राज्य के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यमुना नदी के बढते जलस्तर को देखते हुए अलर्ट रहें ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत और पलवल जिलों के उपायुक्तों व अन्य अधिकारियों के साथ वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यमुना नदी के जलस्तर की जानकारी ली और उनके द्वारा किए गए इंतजामों की समीक्षा भी की।



बैठक के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि शनिवार सायं 6 बजे 605949 क्यूसेक पानी हथिनीकुंड बैराज से निकल चुका है। इससे पहले वर्ष 2010 में इस बैराज से 8.05 लाख क्यूसेक पानी जा चुका है जबकि वर्ष 2013 में 7.5 लाख क्यूसेक पानी जा चुका है। बैठक में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि हथिनीकुंड बैराज से जो 605949 क्यूसेक पानी निकल चुका है उसकी वर्तमान स्थित करनाल जिले में और यह पानी करनाल से होकर जा रहा है और संभावना है यह पानी सोमवार तक दिल्ली में अपनी दस्तक देगा। अधिकारियों का कहना है कि ऐसा माना जा रहा है कि इस पानी की रफतार चार किलोमीटर प्रति घंटा हैं।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि हथिनीकुण्ड बैराज में जब 70,000 क्यूसेक से ज्यादा पानी हो जाता है तो हरियाणा में नहरें बंद कर दी जाती है और इससे ऊपर के पानी को बैराज के 18 दरवाजों के माध्यम से जाने दिया जाता है।



वहीं बाढ़ राहत अधिकारी अनुराग रस्तौगी ने बताया कि सीएम मनोहर ने फील्ड में मौजूद जिला प्रशासन व सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि लोगों को किसी भी प्रकार की कठिनाई न आने दी जाए। वहीं बाढ़ के खतरे को लेकर आर्मी को पहले ही सचेत किया जा चुका है। बाढ़ को लेकर प्रभावित इलाकों में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम चंडीगढ़ में बनाया गया है।

बाढ़ से प्रभावित फसलों की होगी विशेष गिरदावरी: सीएम मनोहर

बैठक में मुख्यमंत्री ने संबंधित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि आप अलर्ट रहें। जब यह अतिरिक्त पानी नदी और आसपास के क्षेत्र से नीचे उतर जाएगा तो उसके पश्चात होने वाली विभिन्न प्रकार की बीमारियों से निपटने के लिए फॉगिंग का इंतजाम रखें और बड़ी मात्रा में प्रभावित क्षेत्रों में फागिंग करवाएं ताकि आने वाले समय में किसी भी प्रकार की बीमारी ना फैल सके।



वहीं सीएम मनोहर लाल खट्टर ने हथिनी कुंड बैराज के दौरे के बाद ट्विटर पर बाढ़ में नुकसान हुई फसलों की अलग गिरदावरी करने व किसानों को मुआवजा दिए जाने का भी ऐलान किया है।

यमुनानगर के गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, खाली करवाए गए 6 गांव

हथिनी कुंड बैराज अपडेट: यमुना नदी का जलस्तर घटा, बाढ़ के आसार बरकरार

Shivam