हरियाणा विधानसभा: सत्र खत्म होने के बाद सीएम मनोहर ने दी अहम जानकारियां

12/28/2018 8:16:18 PM

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र अनिश्चितकालीन स्थगित कर दिया गया है। वहीं शुक्रवार को हुई सदन की कार्रवाई के खत्म होने के बाद सीएम मनोहर लाल खट्टर ने सत्र के घटनाक्रमों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देने के लिए पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि सदन में कुल दस प्रस्ताव पास किए गए हैं।

सीएम मनोहर ने बताया कि आज सदन में हरियाणा पुलिस संशोधन बिल पास किया गया। गुरूग्राम की जीएमडीए के आधार पर फरीदाबाद के लिए (एफएमडीए) मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के निर्माण से संबंधित बिल पास किया गया। उन्होंने बताया कि हरियाणा एप्रोप्रिएशन बिल 2018, हरियाणा म्युनिसिपल संशोधन बिल, हरियाणा म्युनिसिपल का दूसरा संशोधित बिल पास किया गया। उन्होंने बताया कि रोहतक की सुपवा यूनिवर्सिटी का पंडित लक्ष्मी चंद के नाम से रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा में गिरदावरी के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पोर्टल बनाया जाएगा, जिसमें किसान अटल सेवा केंद्र के माध्यम से अपनी डिटेल कर अपडेट कर सकते हैं। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग और राजस्व विभाग जांच करेगा, वहीं मुख्यमंत्री ने इनेलो विधायक के सुझाव पर टोल फ्री जारी करने के भी निर्देश दिए हैं।

वहीं विधानसभा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किसानों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि जलभराव में जिन किसानों की फसल खराब हुई है, उन्हें 12 हजार रुपए प्रति एकड़ मिलेगा। जिन खेतों में किसानों ने फसल नहीं बोई, वहां प्रति एकड़ 6 हजार रुपए प्रति एकड़ प्रदान किया जाएगा।

Shivam