करनाल दौरे पर सीएम मनोहर लाल ने कई मुद्दों पर दी अहम जानकारी, बताया कैसा होगा बजट ?

3/1/2022 8:38:21 PM

चंडीगढ़/करनाल (धरणी/ब्यूरो) : करनाल पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान कई बड़े मुद्दों को लेकर जानकारी भी दी और यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लेकर कहा कि यूक्रेन में भारत को जो भी लोग फंसे हैं उनके बारे जानकारियां जुटाई जा रहे हैं. उन्होंने कहा इसके लिए प्रदेश में कंट्रोल रूम भी बनाया गया है. जहां करीब 100 लोगों की टीम सभी परिवारों से संपर्क कर रही है. मुख्यमंत्री ने बताया कि करीब 700 लोगों की जानकारी जुटा ली गई है और अभी 90 छात्र वापस लौटे हैं। इसके साथ ही मुंबई से हरियाणा लाने के लिए भी व्यवस्था की जा रही है।
 

 

 

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बजट सत्र को लेकर भी जानकारियां दी और कहा कि सभी जरूरी चीजों को बजट में शामिल किया जाएगा और निम्न आय वाले वर्ग का बजट में खास ख्याल रखा जाएगा। इंफ्रास्ट्रक्चर के भी बहुत प्रोजेक्ट उसमें लाने वाले हैं। केंद्र के बजट में भी डिजीटलाइजेशन ऑफ इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर रहा। आगे भी वेल्फेयर की एक्टीविटी कैसे चलेगा उसको तैयार किया है।

वहीं मुख्यंमत्री ने हरियाणा में होने वाले पंचायत चुनावों को लेकर भी जानकारी दी और कहा कि 50 फीसदी महिलाओं को आरक्षण देने का मामला हाई कोर्ट में है क्योंकि इसको लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई थी और अब कोर्ट के फैसले के बाद ही हरियाणा में पंचायत चुनाव करवाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने ये बातें तब कही जब वो करनाल में कई प्रोजेक्टों का उद्घाटन करने गए थे । सीएम ने मंगल सैन ऑडिटोरियम से करीब 34 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पश्चिमी बाईपास व शेरगढ़ टापू से मोदीपुर तक बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

 

Content Writer

Shivam Yadav