सीएम मनोहर ने प्रदेश में लगाई सौगातों की झड़ी, जानिए आपके जिले को क्या मिला? (VIDEO)

3/3/2019 8:26:20 PM

लोकसभा चुनावों का बिगुल प्रदेश में जल्द बज सकता है। उसके तुरंत बाद विधानसभा चुनाव भी होने हंै। जिसके चलते हरियाणा में मुख्यमंत्री ने विकास के कामों में तेजी दिखाते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सिविल सचिवालय हरियाणा से रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये प्रदेश के आज 4 हजार 106 करोड़ के 211 प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास व उद्घाटन किया।



अंबाला में भी मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अंबाला शहर, अंबाला कैंट व नारायणगढ़ के 4 प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अंबाला शहर के शिक्षा सदन का उद्घाटन, नागरिक हस्पताल के अपग्रेड का शिलान्यास, अंबाला कैंट के वेदर स्विमिंग पूल का उद्घाटन और नारायणगढ़ में होम्योपैथिक कॉलेज व अस्पताल का शिलान्यास किया। इस मौके अंबाला शहर से विधायक असीम गोयल व राज्यमंत्री नायब सैनी भी मौजूद रहे।



जिला यमुनानगर में 84.69 करोड़ रूपये की लागत से पूर्ण हुए तीन विकास कार्यों का उद्घाटन किया तथा 149.12 करोड़ रूपये की राशि से पूर्ण होने वाले 12 विकास कार्यो का शिलान्यास किया। जिला में यह कार्यक्रम पंचायत भवन यमुनानगर में आयोजित किया गया, जिसमें हरियाणा विधानसभा के स्पीकर कवंर पाल, यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, रादौर के विधायक श्याम सिंह राणा, सढौरा के विधायक बलवंत सिंह, उपायुक्त आमना तस्नीम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।।हरियाणा विधानसभा के स्पीकर कवंर पाल ने बताया कि यमुनानगर में इन कार्यो से लोगों को भारी लाभ होगा।



पंचकूला में सीएम ने करोड़ों रुपए की पांच विकास परियोजनाएं पंचकूला के नागरिकों समर्पित किया। इसके साथ ही 4 विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री ने 11961.38 लाख रुपए की 9 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शुभारम्भ किया। इस कार्यक्रम का लाईव सेक्टर-1 स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में किया गया। इसमें अम्बाला लोकसभा क्षेत्र के सांसद रतन लाल कटारिया, पंचकूला के विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता, कालका की विधायक लतिका शर्मा भी मौजूद रहे।

करनाल में करीब 307 करोड़ 36 लाख रूपए की लागत से जिले की तस्वीर के बदलेगी। यहां मुख्यमंत्री ने 22 करोड़ 64 लाख रूपये के 7 विकास कार्यों का उद्घाटन तथा 8 विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया, जिन पर 286 करोड़ 36 लाख रूपये खर्च होंगे।

रोहतक में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में 9 करोड़ की लागत से बनने वाले शूटिंग रेंज व वेलोड्रम, 3 करोड़ की लागत से बाने वाले ओपन एयर थिएटर तथा  4 करोड़ की लागत से बनकर तैयार होने वाले जे.सी बासु कन्वेंशन सेंटर का शिलान्यास किया। इसी प्रकार वे 9.72 करोड़ की लागत से बनकर तैयार होने वाले गोहाना-लाखन माजरा-महम-भिवानी रोड, 2.45 करोड़ की लागत से तैयार हुए निदाना के 33 केवी बिजली उपकेन्द्र का उद्घाटन करते हुए जनता को समर्पित किया।

इसी प्रकार महम माइनर की 11.18 करोड़ की लागर से क्षमता बढ़ाई गयी है और इसके टेंडर भी खोले जा चुके है। इसका भी विधिवत तरीके से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीसी से शिलान्यास करते हुए किसानो को समर्पित किया।

पलवल में मुख्यमंत्री ने लगभग 80.73 करोड़ रूपए की लागत से 9 परियोजनाओं की सौगात दी। सेक्टर-12 में 9 करोड़ 22 लाख 25 हजार रुपये की लागत से बनाए गए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यालय भवन, सेक्टर-12 में ही 6 करोड़ 27 लाख 72 हजार रुपये की लागत से बने जिमखाना क्लब, राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुरानी कोर्ट के सामने 4 करोड़ 62 लाख रुपऐ से बने लोक निर्माण विश्राम गृह, गांव बड़ौली में बनाए गए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, स्थानीय नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टडियम में करीब 3 करोड़ से बने फैशीलिटेशन सेंटर, होडल शहर में बरसाती पानी की निकासी के लिए 6 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से बनाई गई ड्रेन का उद्ïघाटन किया। इसी तरह पलवल में 17 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मल्टीपर्पज हॉल कम इंडोर स्टेडियम तथा पलवल शुगर मिल की 1600 टीसीडी से 2200 टीसीडी पिराई क्षमता बढ़ाने के कार्य की आधारशिला रखी।

फतेहाबाद में 19 परियोजनाओं का विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया। इन परियोजनाओं पर कुल 72 करोड़ 11 लाख रुपए की धनराशि खर्च होगी। योजनाओं में आईटीआई भवन तलवाड़ा (जाखल), जाण्डली खुर्द से झलनियां, रत्ताथेह से दिवाना ढाणी टिब्बा तक नवनिर्मित सडक़ों का निर्माण, रत्तनगढ़ माईनर 81900 टेल, 5 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट फतेहाबाद, बादलगढ़ डिस्टीब्यूट्री, रेहनवाली, अकांवाली, बादलगढ़, सिरढ़ान, ढाणी अकांवाली, बनावाली, अहरंवा, फुलां, जाखल, भीमावाला, भुथन खुर्द, भट्टू कलां जलघरों का उद्घाटन व आधारशिला शामिल है।

फरीदाबाद में 14 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, जिसमें कुल मिलाकर 556 करोड़ से ज्यादा का खर्च है। जोकि एक ऐतिहासिक कदम बताया जा रहा है। 

गुरुग्राम जिले में 350 करोड़ से अधिक लागत की करीब 22 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। जिसमें से 12 करोड़ 43 लाख रुपए की लागत से बने जाटौली हेलीमंड के पुस्तकालय हॉल, विज्ञान खंड, अध्ययन खंड व बहुउद्देशीय हॉल इत्यादि शामिल हैं। गुरुग्राम शहर के चंदन नगर में 3 करोड़ 66 लाख रुपए की लागत से बने चिल्ड्रन होम का भी उद्घाटन किया गया। नेहरू स्टेडियम में 3 करोड़ 25 लाख रुपए से बनाए गए स्पोट्र्स फेसिलिटेशन सेंटर को भी अब खिलाडियों के लिए खोल दिया गया है। 2 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से गोशाला ग्राउंड में बनाए गए बूस्टिंग स्टेशन भी लोगों को समर्पित किया गया।

भिवानी में करीब 90 करोड़ रूपये की 11 विकास परियोजनाएं जिलावासियों को मिली है। जिसमें गुजरानी माईनर के नव निर्माण कार्य का शुभारंभ किया, जिस पर 14 करोड़ 81 लाख रुपए लागत आई। इसी प्रकार मुख्यमंत्री मार्केटिंग बोर्ड द्वारा तैयार किए गए कस्बा बहल से ढ़ाणी सहजमानपुर लिंक रोड़ का शुभारंभ किया, जिस पर एक करोड़ 28 लाख 58 हजार रुपए की लागत आई है। मुख्यमंत्री द्वारा गांव बुद्धशैली से गांव मोहिला लिंक रोड़ का शुभारंभ किया गया, जिस पर एक करोड़ 45 लाख 63 हजार रुपए लागत आई है। 

वहीं गांव तिगड़ाना में समुचित पेयजल आपूर्ति के लिए 14 करोड़ 28 लाख रुपए की लागत से बनने वाले द्वितीय जलघर का, 21 करोड़ 19 लाख रुपए की लागत से तैयार होने वाले गांव खरक कलां के द्वितीय जलघर व पंपिंग स्टेशन, चार करोड़ 23 लाख रुपए की लागत से गौरीपुर और कितलाना के लिए लोहारू फीडर पर स्थापित होने वाले पंपिग स्टेशन व पाईप लाईन कार्य, 16 करोड़ 61 लाख रुपए की लागत से लोहारू ब्लॉक क्षेत्र के 11 गांवों में पेयजल आपूर्ति परियोजना, 15 करोड़ 48 लाख रुपए की लागत से लोहारू उपमंडल परिसर में बनने वाले अधिकारियों के बनने वाली आवासीय कैंपलेक्स, एक करोड़ 17 लाख 67 हजार रुपए की लागत से बनने वाले गांव बड़सी से मेंहंदा तक लिंक रोड़, एक करोड़ 33 लाख 28 हजार  रुपए की लागत से बनने वाले बड़सी से चौरटापुर लिंक रोड़ तथा लोहारू में रोड़वेज में बनने वाले सब डिपो वक्र्सशॉप कार्य की आधारशिला भी रखी गई।

Shivam