सीएम मनोहर लाल अपने निवास पहुंचे, 10 दिन अभी घर में आइसोलेशन में रहेंगे

9/14/2020 1:21:24 PM

चंडीगढ़ (धरणी): मेदांता अस्पताल में कोरोना का इलाज करवाने के बाद कुछ दिन तक गुरुग्राम लोक निर्माण विश्राम गृह में आइसोलेशन में रहने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज हेलीकॉप्टर से चंडीगढ़ अपने सीएम निवास पर पहुंचे। अभी वह 10 दिन घर में ही आइसोलेशन में रहेंगे।  

इससे पहले गुरुग्राम से चंडीगढ़ के लिए रवाना होने के दौरान उन्होंने प्रदेश की जनता को कोरोना से लड़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना को हराने के लिए एहतियात बरते। कोरोना से डरना नहीं है, उससे सतर्क रहना हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझ से भी सतर्कता बरतने में कुछ चूक हुई है। उन्होंने कहा कि 10 दिन तक और ऑब्जरबेस्ग्न में रहूंगा। सीएम खट्टर ने स्वास्थ्य कर्मियों का धन्यवाद
 किया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सोमवार 24 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसकी जानकारी उन्होने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर दी थी। मनोहर लाल को चंडीगढ से गुरुग्राम के मेदांता अस्पातल में इलाज के लिए लाया गया था। जहां से उन्हें 10 सितंबर को छुट्टी मिली थी।

डॉक्टर्स ने इन्हें कुछ दिन आइसोलेशन में रहने की सलाह दी थी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल 4 दिन तक लोक निर्माण विश्राम गृह गुरुग्राम में रुकने के बाद अब चंडीगड़ लौट आए हैं। प्राप्त संकेतों के अनुसार वह अगले 10 दिनों तक बहुत ज्यादा सक्रियता नहीं रखेंगे।

vinod kumar