CM मनोहर लाल ने शिशु निकेतन में मनाया जन्मदिन, बच्चों ने दी शुभकामनाएं

5/5/2017 4:05:20 PM

पंचकूला(उमंग श्योराण):हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का आज 64वां जन्मदिन हैं। जिसके चलते मुख्यमंत्री पंचकूला के सैक्टर-15 के शिशु निकेतन पहुंचे। जहां उन्होंने बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। वहां बच्चों ने सी.एम. मनोहर लाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। 

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एक पंजाबी फैमिली से हैं। उनके पिता का नाम हरबंसलाल था। वे 1947 में भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के वक्त परिवार को लेकर रोहतक आ गए थे। परिवार की आर्थिक हालत ठीक न होने के कारण उनके पिता और दादा को मजदूरी तक करनी पड़ी। मनोहर लाल खट्टर पांच भाई हैं। लगातार 14 साल गुजरात, हिमांचल, जम्मू कश्मीर जैसे 12 राज्यों में काम करने के बाद उन्हें 1995 में संघ की तरफ से एक्टिव राजनीति में आने का मौका मिला। 1994 में बीजेपी ने उन्हें हरियाणा का संगठन मंत्री बनाया।

1996 में बंसीलाल की हरियाणा विकास पार्टी के साथ गठबंधन कर बीजेपी को सत्ता में हिस्सेदारी दिलाई। फिर जब देखा कि बंसीलाल सरकार की ठीक नहीं जा रही तो आलाकमान को सपोर्ट वापसी के लिए राजी किया।बीजेपी ने इसके बाद ओमप्रकाश चौटाला को बाहर से सपोर्ट देने का फैसला किया। जिसके बाद में इनेलो के साथ इस अलाएंस ने 1999 के लोकसभा चुनाव में हरियाणा की सभी 10 सीटें जीत ली। 2014 में विधानसभा चुनावों के दौरान करनाल सीट से उन्होंने पहली बार एमएलए का चुनाव लड़ा और रिकॉर्ड तोड़ मैजारिटी से जीत दर्ज कर हरियाणा के सीएम बने।