''हर शनिवार जनता ने सीधे जुड़ते हैं मुख्यमंत्री मनोहर लाल, योजनाओं के बारे में लेते हैं जानकारी''

3/5/2023 9:02:05 PM

भिवानी : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल विशेष तौर पर शनिवार को जनता के साथ जुड़ते हैं। लाभार्थियों से विशेष तौर पर फ़ोन पर जुड़कर ना केवल उनकी सुध लेते हैं बल्कि जानकारी हासिल करते हैं कि प्रदेश की जनता को सुविधाएं नीचे तक मिल रही है या नहीं। इस कार्यक्रम को सीधा संवाद कार्यक्रम नाम दिया गया है।

भिवानी के बीजेपी जिला अध्यक्ष शंकर धूपड़ ने बताया कि हर शनिवार मुख्यमंत्री 5 बजे शाम को लोगो से फ़ोन से बात करते हैं। वे जनता से बात करते हैं और पूछते  हैं कि सरकार की योजनाओं का कितना फायदा उन्हें मिल रहा है। वे जानना चाहते हैं कि सरकार ने जो सुविधा दी है वो जनता तक पहुंच रही है या नहीं। आज भी प्रदेश के लोगों से मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने बातचीत की है।

साथ ही प्रदेश के सभी जिला अध्यक्ष को भी मुख्यमंत्री फ़ोन से जोड़ते हैं। इसी कड़ी में आज बुढापा पेंशन ले रहे लोगों से मुख्यमंत्री ने बातचीत की है। उनसे उनकी शिकायत के बारे में भी सीधी जानकारी हासिल की है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Content Writer

Gourav Chouhan