भाजपा नेता कर्मबीर सैनी के पिता के निधन पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जताया शोक

12/23/2021 8:48:41 PM

जींद (अनिल कुमार): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज भाजपा नेता कर्मबीर सैनी के पिता फतेह सिंह सैनी के निधन पर शोक जताने जींद पहुंचे। जींद के सुभाष नगर स्थित कर्मबीर सैनी के निवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर ने दिवंगत आत्मा को श्रद्घांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।

इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि 87 वर्षीय स्वर्गीय फतेह सिंह सैनी धार्मिक विचारों के मिलनसार व्यक्ति थे। उन्होंने सामाजिक उत्थान के लिए अनेक सराहनीय कार्य किए तथा एक समाज सेवक के रूप में भी समाज के हर वर्ग व बिरादरी के उत्थान के लिए सदैव आगे रहे। पांच भाईयों में दूसरे नंबर पर स्व. फतेह सिंह अपने जीवन काल के अच्छे पहलवान भी रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय फतेह सिंह सैनी के निधन से समाज व परिवार को जो क्षति हुई है उसकी भरपाई कर पाना असंभव है।



बता दें कि कर्मबीर सैनी बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य है। मुख्यमंत्री के साथ जींद के विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा, जुलाना के विधायक अमरजीत ढांडा, हिसार रेंज के आईजी राकेश आर्य, उपायुक्त नरेश नरवाल, पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र बिजारनिया, पार्टी के जिला अध्यक्ष राजकुमार मोर, पार्टी के जिला महासचिव सुखदीप बवाना, पुष्पा तायल, उपाध्यक्ष डॉ. राज सैनी, बीजेपी के  पूर्व जिला प्रधान अमरपाल राणा व पार्षद सियाराम गोयल व अन्य कई कार्यकर्ता साथ मौजूद थे।

कांट्रेक्टर स्व. श्याम सुंदर के निवास पर शोक जताने पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल
वहीं मुख्यमंत्री मनोहर ने जींद के निवासी कांट्रैक्टर श्याम सुंदर बंसल के निवास पहुंच उनके असामायिक निधन पर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने उनके परिवारजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके परिवार के साथ न्याय होगा, इसके लिए सरकार और प्रशासन इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Content Writer

Shivam