BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा से मिलने पहुंचे सीएम मनोहर लाल खट्टर

9/1/2022 5:35:39 PM

दिल्ली (कमल कांसल) : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री बी एल संतोष भी साथ में मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि भाजपा अध्यक्ष को हरियाणा से जुड़े कई मसलों पर जानकारी दी गई है। इससे पहले 24 जुलाई को भी सीएम मनोहर लाल और जेपी नड्‌डा के बीच मुलाकात हुई थी। तब कुलदीप बिश्नोई के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के मुद्दे पर चर्चा हुई थी।


बता दें कि आदमपुर में अभी उपचुनाव भी होने हैं और प्रदेश में भाजपा नेत्री और टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट की हत्या का मामला भी सुर्खियों में है। माना जा रहा है कि अन्य मसलों के साथ इन दोनों मसलों पर भी चर्चा हुई है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana