CM मनोहर लाल ने किया दुर्गा शक्ति APP का शुभारंभ, 45 PCR को दिखाई हरी झंड़ी

7/12/2018 5:08:13 PM

पंचकूला (उमंग श्योराण/चंद्रशेखर धरणी): महिला एवम बाल विकास विभाग हरियाणा द्वारा पंचकूला सेक्टर 5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आय़ोजित 'एक सुधार की ओर' कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दुर्गा शक्ति एप्प का शुभारंभ किया अौर करीब 45 पीसीआर्स को हरियाणा के जिलों के लिए रवाना किया। इसके इलावा इस कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएं भी कीं। मुख्यमंत्री ने 'मेरी सुरक्षा, मेरी जिम्मेदारी' बुक का विमोचन किया।

सीएम ने महिला पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने बेहतर काम करने वाली महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया। इसके अलावा हरियाणा की पहली महिला बस ड्राइवर को भी सम्मानित किया। बता दें कि पंकज चौधरी हरियाणा रोडवेज की पहली महिला बस ड्राइवर हैं और करनाल रूट पर बस चलाती हैं। वहीं इज ऑफ डूइंग की रैंकिंग पर सीएम ने कहा कि ये हरियाणा के लिए गर्व की बात है। लिंगानुपात के मुद्दे पर सीएम ने कहा कि पहले से आंकड़ों में सुधार हुआ है। सरकार का लक्ष्य लिंगानुपात को बढ़ाकर 922 से 950 करना है। सीएम ने सरकार की उपलब्धियों को भी गिनवाया।

दुर्गा वाहिनी एप्प का शुभारंभ  
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन बना है। आज महिला सुरक्षा की दृष्टि से कई कदम उठाए हैं। महिलाओं को सुरक्षित रखना उनका दायित्व है। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर आज उनके द्वारा दुर्गा वाहिनी एप्प का शुभारंभ किया है ताकि कोई भी पीड़ित महिला को तकलीफ होती है तो वह उस एप्प का प्रयोग करेगी और उनकी सूचना सीधे कंट्रोल रूम में जाएगी। 
 
छेड़छाड़ में 15 दिन अौर रेप में 30 दिन में पूरी हो जांच: सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके इलावा महिला अपराध होने पर पुलिस को उसकी जांच निश्चित समय छेड़छाड़ में 15 दिन, रेप के मामले में 30 दिन के अंदर जांच पूरी करनी होगी। इसके इलावा हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पलवल, नूंह, पानीपत  में 6 फास्टट्रैक कोर्ट भी इन मामलों के निपटारे के लिए शुरू करने जा रहे है। अगर कोई पीड़ित महिला कोर्ट केस में सरकारी वकील से संतुष्ट नहीं है तो उस महिला को अपना निजी वकील करने के लिए 22 हजार रुपए दिए जाएंगे। 

बलात्कार या छेड़छाड़ आरोपियों की सभी सुविधाएं होंगी बंद
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर इन मामलों में कोई आरोपित है और उसके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीज है तो उस आरोपी को राशन सुविधा के इलावा दी जाने वाली सभी सरकारी सुविधाएं फैसला आने तक बंद कर दी जाएगी। आरोपी पर आरोप तय होकर दोषी करार दिया जाता है तो अस्थाई रूप से सुविधाएं बन्द कर दी जाएगी और अगर आरोप सिद्ध नहीं होते तो पिछली बकाया सुविधाओं के साथ उसे सुविधाएं दी जाएगी। 

वित्त मंत्री के घर आगजनी मामले की हो रही जांच
मुख्यमंत्री ने महिला थानों में महिला पुलिस कर्मी की कमी पर बोलते हुए कहा कि उन्होंने महिला कांस्टेबल अौर इंस्पेक्टरों की दो बार भर्ती की है। जाट आरक्षण के दौरान वित्त मंत्री के घर आगजनी के मामले में आरोपियों का एक ऑडियो जारी होने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले की जांच के लिए जांच पुलिस, सीबीआई अौर  एजेंसियां लगी हुई हैं। इस मामले की जांच चल रही है जो भी सामने आएगा उस पर संज्ञान लिया जाएगा। 

हरियाणा कई जगहों में नम्बर एक पर: सीएम 
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा कई जगहों में नम्बर एक पर हैं और उतर भारत में  हरियाणा पहला राज्य बन गया है जहां पर उद्योग व व्यापार करने वालों की पसंद बना है। इससे हरियाणा में उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। 

Nisha Bhardwaj